रिपोर्ट स्टेट हेड भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूं। थाना :थाना कुवरगांव पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्ता कविता को उसके घर ग्राम बनेई से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला 23 जून 2025 का है, जब थाना कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम बनेई निवासी चन्द्रकेश पुत्र करन सिंह ने अपने घर की छत में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम कराया था। आज 01 जुलाई को मृतक की मां श्रीमती द्रोपा देवी ने थाने में पहुंचकर एक वीडियो सबूत पुलिस को सौंपा, जिसमें मृतक चन्द्रकेश आत्महत्या से पूर्व अपनी पत्नी कविता द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना का उल्लेख कर रहा है। वीडियो के आधार पर मृतक की मां की तहरीर पर थाना कुवरगांव में कविता के खिलाफ मु.अ.सं. 116/25 धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्ता कविता पुत्री सर्वेश, पत्नी स्व. चन्द्रकेश निवासी ग्राम बनेई को आज सुबह 10:32 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक योगराज सिंह कांस्टेबल रोहित राठीमहिला कांस्टेबल मीनापाल आरोपित का आपराधिक इतिहास: मु.अ.सं. 116/25 धारा 108 बीएनएस, थाना कुवरगांव, बदायूं। इस मामले में पुलिस की तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्यवाही की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।–