Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशलूट की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

लूट की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ संवाददाता: भूदेव प्रेमी

बदायूँ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में बीती रात पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अन्तरजनपदीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया गया।घटना का विवरण:23/24 जून की रात वजीरगंज पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी भवानीपुर तिराहे के पास एक ईको कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। पुलिस टीम जैसे ही जांच के लिए वाहन के पास पहुँची, तभी कार के पास खड़े बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो बदमाश –1. किशोर कश्यप (निवासी: रोधी, थाना सुभाषनगर, बरेली) को बाएं पैर में2. प्रेमपाल (निवासी: निजामपुर मंडी, थाना जहानाबाद, पीलीभीत) को दाहिने पैर मेंगोली लगने से घायल कर गिरफ्तार किया गया।घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है। जबकि उनके दो साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश लूट की योजना बना रहे थे।बरामदगी:दोनों के पास से दो अवैध तमंचे, ज़िंदा कारतूस, खोखा औरएक ईको कार (नं. UP 26 AT 07321) बरामद की गई।आपराधिक इतिहास:किशोर कश्यप पर बरेली और बदायूँ में पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।प्रेमपाल के खिलाफ भी थाना वजीरगंज में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली टीम:नेतृत्व: अपराध निरीक्षक बाबूराम गौतमटीम में उपनिरीक्षक सुजीत कुमार, जगवीर सिंह सहित सत्यवीर, रफीक अहमद, अमरजीत, सुरेन्द्र, हिमांक, चरन सिंह, सतीश और विशान्त शामिल रहे।इस सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।मीडिया सेल जनपद बदायूं से ली गई खबरयूँ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular