India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में

बरेली मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया कछला घाट व मार्गों का निरीक्षण

स्टेट हेड संवाददाता: भूदेव प्रेमी

बदायूँ — आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। आज मण्डलायुक्त बरेली मण्डल श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा कांवड़ मार्ग और कछला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। कछला घाट पर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।इस मौके पर एडीएम श्री अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी, एसडीएम सदर श्री मोहित कुमार, सीओ नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री नीरज कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन श्री मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के उपरांत जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर पूर्व में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई, जिससे इस बार की यात्रा और अधिक सुगम व सुरक्षित बन सके।–

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular