Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशथाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

संवाददाता भूदेव प्रेमी

बदायूं – थाना सिविल लाइन में आज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में आम जनता की समस्याएं सुनी गईं।इस दौरान dm_budaun व ssp_budaunpolice द्वारा थाना समाधान दिवस में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित और न्यायोचित निस्तारण करना है, ताकि लोगों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर न्याय मिल सके।प्रशासन द्वारा मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया, वहीं कुछ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular