Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी और एसएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं जन समस्याएं

जिलाधिकारी और एसएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं जन समस्याएं

रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी

बदायूँ: जिलाधिकारी और एसएसपी ने बिसौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं जन समस्याएं, अधिकांश मामलों का हुआ मौके पर निस्तारणसंवाददाता: भूदेव प्रेमी, इंडिया टाइम 7 न्यूज़ | दिनांक: 09 जून 2025जनपद बदायूँ की तहसील बिसौली में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने साफ निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी।इस अवसर पर तहसील बिसौली के समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं, जनपद की अन्य तहसीलों में उपजिला मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों द्वारा भी समाधान दिवस का आयोजन कर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कराया गया l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular