डीएम-एसएसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
स्टेट हेड ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी
बदायूं, ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर बदायूं जनपद में नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे। इस मौके पर जनपद प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।जिलाधिकारी श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। उनके साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हर स्थान पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती हो तथा किसी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी पर तत्काल नियंत्रण पाया जाए।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने जिलेवासियों को ईद की शुभकामनाएँ देते हुए, उनके सहयोग एवं अनुशासन के लिए धन्यवाद भी प्रेषित किया।