India Times 7

Homeबदायूंज्येष्ठ दशहरा स्नान पर्व पर कछला गंगा घाट पहुंचे जिलाधिकारी, एसएसपी ने...

ज्येष्ठ दशहरा स्नान पर्व पर कछला गंगा घाट पहुंचे जिलाधिकारी, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्ट्रेट हेड ब्यूरो चीफ-भूदेव प्रेमी

बदायूँ। जनपद के थाना उझानी क्षेत्र स्थित कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा के पावन पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर बनाए गए कंट्रोल रूम, स्नान हेतु चिन्हित सुरक्षित स्थानों और पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करते हुए उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घाट की निगरानी हेतु ड्रोन कैमरे और CCTV की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सोशल मीडिया सेल, जनपद बदायूँ✍️ , इंडिया टाइम 7 न्यूज़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular