India Times 7

Homeमैनपुरीखुले में क़ुरबानी न करें मोहब्बत से मनाएं बकराईद का त्यौहार -...

खुले में क़ुरबानी न करें मोहब्बत से मनाएं बकराईद का त्यौहार – मोहम्मद कलीम रज़ा

मैनपुरी ईद उल अज़हा को ले कर मोहम्मद कलीम रज़ा सदर ट्रस्ट फैज़ाने बरकात नगला कंचन में जानकारी देते हुए बताया है कि ज़िल हिज़्ज़ा का हो गया है बकरा ईद का त्यौहार 7 जून 2025 को मनाया जायेगा मोहम्मद कलीम रज़ा ने बताया कि किस तरह हमे ईद उल अज़हा का त्यौहार मानना चाहिएक़ुरबानी के जानवर को खरीद कर लाएं तो अपनी शानदारी दिखाने के लिए अपने मोहल्ले और आबादी में लोगों को दिखाते न फिरें सिर्फ और सिर्फ अल्लाह तआला की रज़ा और सवाब कि नियत से क़ुरबानी करें अगर दिखाने की नियत से क़ुरबानी करेंगे तो सिर्फ गोश्त ही मिलेगा सवाब नहींसिर्फ उन्ही जानवरों की क़ुरबानी करें जिन पर हुकूमत की तरफ से कोई भी क़ानूनी पाबंदी नहीं है कानून के खिलाफ हरगिज हरगिज़ कोई काम न करेंक़ुरबानी सड़क पर या आम रास्ते पर न करें घर के अंदर करें या फिर घर में जगह न हो तो मज़बूरन पर्दा लगा कर करेंक़ुरबानी का खून पानी डाल कर नालियों में न बाहें जिबह करने से पहले गड्ढा खोद कर उसमें गिराएं फिर उस पर मिट्टी डाल कर उसको बंद कर दें जानवर की उझड़ी वगैरा और वह चीजें जिनका खाना जायज नहीं हैवह कूड़दान में या आम सड़क पर न फेकें उसको ज़मीन में दफ़न करेंजानवर को जिबह करते वक़्त वीडियो न बनायें ये तमाशा बनाना शरई और क़ानूनी तौर पर गलत है और फितना फसाद का जरिया हैअपने गांव क़स्बा शहर में हर हाल में अमन व अमान बनाये रखे कोई गलत काम करके हालात को न बिगाड़े जिस से पूरी कौम को परेशानी का सामना करना पड़ेअगर आप को क़ुरबानी करने में कोई रुकावट किसी भी तरह की आती है मकामी ज़िला इंतेज़ामियां कमेटी से या पुलिस प्रसासन से फ़ौरन राब्ता करें जोश में होश न खो बैठे कानून को अपने हाथ में लेने की हरगिज़ कोशिश न करेंगलत अफवाहों से बचें किसी भी तरह की गलत अफवाह न फैलाएं |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular