स्टेट हेड भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूं – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद बदायूं की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को गोली लगी, वहीं एक आरक्षी भी घायल हो गया है। दोनों को जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है।हत्या की वारदात और लगातार चल रही थी तलाशदिनांक 13 मई 2025 को थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम दुगरैया में देशी शराब ठेके के सेल्समैन मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर थाना कुंवरगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 84/2025 धारा 103/61(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित कर जांच शुरू की गई।पहले ही तीन आरोपी भेजे जा चुके हैं जेलहत्या की तफ्तीश के दौरान 15 मई को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्त – मोहित, श्याम सिंह और इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में सामने आया कि रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है, जो तब से फरार चल रहा था।50 हजार रुपये का इनाम घोषित थाइस वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी पर बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज दिनांक 29 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में है।मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, तमंचा और लूट का सामान बरामदपुलिस टीम ने कुंवरगांव थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त को घेर लिया। पूछताछ में उसने लूट की रकम और अवैध हथियार की जानकारी दी, पर बरामदगी के समय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अभियुक्त के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, नकदी और चोरी का जेवर बरामद हुआ है।अभियुक्त का आपराधिक इतिहासरवि उर्फ करन उर्फ बिहारी पर बदायूं, गाजियाबाद और बिहार में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रमुख मामले:मु0अ0सं0 084/2025, धारा 103(1)/61(2)/309(6)/317(2) बीएनएस, थाना कुंवरगांवमु0अ0सं0 152/2025, धारा 309(4) बीएनएस, थाना उझानीमु0अ0सं0 290/2024, धारा 3(5)/309(4)/317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना भोजपुर, गाजियाबादमु0अ0सं0 133/2025, धारा 309(4) बीएनएस, थाना सहसवानबरामदगी का विवरण₹3,000 नकद (कुंवरगांव थाना केस)₹2,500 नकद (उझानी थाना केस)चांदी की टूटी-फूटी पाजेब (141.5 ग्राम)पीली धातु की चेन के चार टुकड़े (12 ग्राम)315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व चार खोखागिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम1. प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार व टीम, थाना कुंवरगांव2. प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक व टीम, थाना उझानीइंडिया टाइम 7 न्यूज़ के लिएसंवाददाता – भूदेव प्रेमीजनपद बदायू