India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने बहेड़ी गाँव...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने बहेड़ी गाँव में लगाई महा चौपाल

राजीव गांधी के देश हित के कार्यों को याद कर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट वीरपाल सिंह यादव

-बदायू। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बहेड़ी गाँव में ग्राम प्रधान पूलेंद्र सिंह की चौपाल पर महा चौपाल लगाई।कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के देश हित के कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।चौपाल में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दलित उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया । वोट डालने की उम्र इक्कीस वर्ष से हटाकर अठ्ठारह वर्ष कर युवाओं को अधिकार दिए।किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव बृज भूषण गुर्जर ने कहा कि राजीव गांधी भारत में कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया।कांग्रेस कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह व पीसीसी सदस्य बफाती मियाँ ने कहा कि यह राजीव गांधी ही थे जिन्होंने 1985 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय का गठन कर शिक्षा को बढ़ावा दिया उनकी पहल पर अगस्त 1984 में  भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स(C-DOT)की स्थापना हुई। राजीव पटेल और सलीम अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सबल नहीं होगी, तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता. उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायतीराज व्यवस्था का पूरा प्रस्ताव तैयार कराया. 21 मई 1991 को हुई हत्या के एक साल बाद राजीव गांधी की सोच को तब साकार किया गया, जब नरसिंहराव सरकार ने 1992 में 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायतीराज व्यवस्था लागू की।अल्पसंख्यक कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी नुसरत अली व अनिल उपाध्याय ,अहमद अमजदी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। भारत का एक महान स्वप्नदृष्टा आतंकवाद की भेंट चढ़ गया। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिहि लाल व उपासना चौहान , ममता देवी व सेवा दल जिलाध्यक्ष ओमेंद्र शंखधार व वरिष्ठ नेता आलोक सिंह आदि ने भी संबोधित किया और यहाँ पर देश के सपूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी को श्रद्धांजलि दी महा चौपाल में बफाती मियाँ ,बृज भूषण गुर्जर , सुनीता सिंह, अनिल उपाध्याय ,हाजी नुसरत अली , आलोक सिंह , अकरम खान , राजीव पटेल , उपासना चौहान , , सलीम अंसारी , अहमद अमजदी, अमन खान  ,मुशाहिद सैफी , अवनेश यादव, अरशद खान , , , आमिर अल्वी ,हरिओम , , शिव सिंह शाक्य , , नदीम उद्दीन ,रहीस फारूकी, जाहिद अली , सुरेंद्र मिश्रा , ,वसीम अली , मारूफ गाजी , प्रधान पुलेंद्र सिंह ,विजय पाल , ओमेंद्र शंखधार , शिवम कुमार ,, रामसेवक यादव ,संजीव यादव समेत दर्जनों कांग्रेस जन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular