किसानों की समस्याओं पर बिन्दुवार चर्चा करके संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक समाधान करने का निर्देश दिए
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। माह तीसरे बुधवार को जिला अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले किसान दिवस जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया किसानों की समस्याओं पर बिन्दुवार चर्चा करके संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक समाधान करने का निर्देश दिया। किसानों की समस्याओं को रखते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि उन्नतशील धान की बीज उपलब्ध कराया और वही बीज उपलब्ध कराया जाए जिसकी पैदावार खरीदने में सरकार को कोई दिक्कत न हो, घनश्याम वर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार में जो विद्युत लाइन ध्वस्त की गई है सरकारी पैसे से बनवाई जाए, घनश्याम वर्मा ने कहा कि राजस्व कर्मियों के गलती के कारण तमाम गांव में अंश निर्धारण गलत ढंग से हो गया है जिसके कारण गलत बैनामा हो रहे हैं कबजेदारी को लेकर फौजदारी भी हो रही है ऐसी स्थिति में गांव में कैंप लगाकर अंश निर्धारण को ठीक कराया जाए। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने छुट्टा जानवरों का मुद्दा उठाते हुए कहां की जानवरों को वास्तविक रूप से पकड़वाकर गौशाला में जमा कराया जाए और गौशालाओं को उच्चीकृत किया जाए। विकास वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गन्ना सर्वे सही-सही कराने तथा फर्जी सट्टा को समाप्त करने का मामला उठाया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम पुंडे ने बिन्दुवार समस्याओं को सुना और सक्षम अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक समाधान करने का निर्देश दिया छुट्टा जानवरों के मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि स्थान चिन्हित करके पकड़वाया जाएगा जिसके जवाब में घनश्याम वर्मा ने कहा कि सबसे पहले मार्गो पर बैठे छुट्टा जानवरों को पकड़ा जाए और दुर्घटनाओं को बचाया जाए। सिंचाई विभाग की समस्याओं पर चर्चा करते हुए खराब पड़े राजकीय नलकूपो, नालियों को ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को शक्ति से निर्देश दिया कि किसान दिवस में संबंधित अधिकारी निश्चित रूप से उपस्थित रहे और किसान दिवस के पहले समस्याओं की अनुपालन आख्या प्रत्येक दशा मे मंगाये किसानों की तरफ देवी प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, सूर्यनाथ वर्मा, विवेक पटेल ,सती प्रसाद वर्मा, रविंद्र कुमार मौर्य, कृपाराम वर्मा, जितेंद्र कुमार,उर्मिला निषाद, राम बहादुर वर्मा, आदि का यह दर्जन किसान मौजूद रहे प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता नहर, एलडीएम, जिला सहायक निबंधक, प्रभारी गन्ना अधिकारी सहित दर्जन अधिकारी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने किसान कृपाराम वर्मा द्वारा स्व निर्मित गुड की बर्फी सभी अधिकारियों को भेंट कर स्वागत किया गया।