
संवाददाता_, भूदेव प्रेमी

बदायूं: थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम खर्खोली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के एक मक्का के खेत में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया।मौके पर पहुँचे SSP बदायूं ने खुद घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से वार्ता कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाने की कोशिश की। SSP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार विशेष टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।SSP बदायूं ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि इस जघन्य वारदात का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।क्या है इस हत्या के पीछे की कहानी?क्या यह रंजिश है या कोई संगठित साजिश?इंडिया टाइम 7 की टीम इस पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है।