India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशटीबी मरीजों को जय माता दी सेवा समिति ने लिया गोद

टीबी मरीजों को जय माता दी सेवा समिति ने लिया गोद

.रिपोर्ट-सुधीर कुमार

शामली.: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में सामाजिक सहयोग और जनसेवा की भावना को साकार करते हुए जय माता दी सेवा समिति ने एक प्रशंसनीय पहल की है। समिति ने यहां पर उपचाराधीन 25 टीबी (क्षय रोग) के मरीजों को आगामी छह माह के लिए गोद लिया है, जिनके स्वास्थ्य सुधार हेतु उन्हें प्रतिमाह पौष्टिक आहार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को पोषण युक्त आहार प्रदान कर उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करना है। पोषण के अभाव में टीबी के मरीजों की स्थिति और गंभीर हो जाती है, ऐसे में संतुलित आहार का विशेष महत्व होता है।सेवा समिति की ओर से इस अवसर पर ललित अरोड़ा, अमित अग्रवाल, मनोज भटनागर, विजय कुमार, अंश अग्रवाल और शिवम अरोड़ा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मरीजों को आहार सामग्री वितरित की।प्रोटीन युक्त आहार सामग्री में विशेष रूप से प्रोटीन पाउडर, चना, सोयाबीन, मूंगफली, गुड़, दलिया और केले शामिल किए गए हैं। यह सभी खाद्य पदार्थ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर की आवश्यक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होते हैं।इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार एवं डॉ. नवजीत सिंह बेदी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। डॉक्टरों ने समिति के इस कार्य की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायी कदम बताया, जिससे समाज में अन्य संस्थाएं भी प्रेरित होंगी।कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के अन्य सक्रिय सदस्य हरीश कुमार, वासु जुनेजा, अभय तिवारी, तरुण आर्य, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार तथा विपिन कुमार का विशेष सहयोग रहा।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि, “समाज की ऐसी संस्थाओं के सहयोग से ही हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार ला सकते हैं। टीबी के मरीजों को दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है, और समिति ने यह जिम्मेदारी लेकर वास्तव में एक अनुकरणीय कार्य किया है।जय माता दी सेवा समिति की यह पहल न केवल मरीजों के उपचार में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि समाज में जनस्वास्थ्य और सेवा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी। समिति का यह संकल्प निःस्वार्थ सेवा की सच्ची मिसाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular