जिलाधिकारी द्वारा समय देकर मीटिंग न करने पर जताई नाराजगी
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री मा0 नितिन गडकरी जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्र को सौंप कर जनपद अयोध्या में स्थित तीनों टोल प्लाजो को बंद करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर कौशलपुरी कॉलोनी के सामने व और अरकुना बाजार में अंडरपास बनवाने, अयोध्या -अंबेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोसाईगंज बाजार व मया बाजार में निर्माणाधीन बाईपास में पानी बहाव हेतु पुल बनवाने तथा नउवा का कुआं भदरसा मोड पर अंडर पास बनवाने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि जनपद अयोध्या के तीनों टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हैं जिनको बंद होना चाहिए केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री का रिकॉर्डेड बयान है कि 60 किलोमीटर से पहले टोल की स्थापना नहीं होगी और टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की त्रिज्या में निवास करने वाले नागरिकों के लिए टोल फ्री रहेगा, अयोध्या- प्रयागराज, अयोध्या -रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का मापन अयोध्या से होता है इस प्रकार भरत कुंड और मीठे गांव टोल की स्थापना अयोध्या मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर होना चाहिए जनपद अयोध्या में ऐसा नहीं हो रहा है अयोध्या- प्रयागराज मार्ग पर स्थित भरतकुंड टोल प्लाजा कोई मानक पूरा नहीं करता है दो लेन की सड़क पर भरत कुंड नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित है जो पूरी तरह से अवैध है। कौशलपुरी कॉलोनी जो की वी आई पी कॉलोनी है जिसके सामने आरटीओ ऑफिस व ट्रांसपोर्ट नगर है अंडरपास न होने के कारण आसपास के लोगों को उलटी दिशा में यात्रा करनी पड़ती है सब्जी मंडी और लेबर मंडी के भीड़ के कारण आए दिन भयंकर रूप से जाम लगता रहता है ।अरकुना बाजार सोहावल में पहले कट बनाया गया था लेकिन टोल कर्मियों द्वारा कट को बंद कर दिया गया जिसके कारण किसानों को खेतों में आने-जाने के लिए काफी दूर की यात्रा करनी पड़ती है यही हाल नउवा का कुआं मदरसा मोड का है, अयोध्या- अंबेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मया बाजार व नगर पंचायत गोसाईगंज में बाईपास निर्माणाधीन है दोनों स्थानों पर पानी बहाव की समुचित व्यवस्था नहीं है जिसके कारण गत वर्षो में बड़े पैमाने पर जल जमाव हुआ था पानी बहाव हेतु पुल निर्माण की मांग की गई है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा श्री वर्मा ने कहा कि 13 मई दिन मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे एन एच ए आई के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके उपरोक्त समस्याओं का समाधान कराया जाने का आश्वासन जिलाधिकारी अयोध्या ने दिया था परंतु ना तो जिलाधिकारी मिले हैं और ना ही कोई एन एच ए आई का अधिकारी मिला है जिसके कारण किसानों में रोष व्याप्त है। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने बताया कि किसानों के मसीहा भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौ0 महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि 15 मई 2025 को जल, जंगल ,जमीन बचाने के संकल्प के रूप में अरकुना बाजार सोहावल में मनाई जाएगी और आंदोलन की रणनीति की जाएगी। प्रतिदिन मंडल में सूर्यनाथ वर्मा सचिव मध्यांचल जॉन, राम गणेश मौर्य जिला अध्यक्ष अयोध्या ,भागीरथी वर्मा जिला उपाध्यक्ष, सती प्रसाद वर्मा जिला सचिव, विवेक पटेल जिला महामंत्री युवा मोर्चा, भूपेंद्र कुमार दुबे एडवोकेट, बजरंगी मौर्य जय लाल चौधरी शामिल रहे।