रिपोर्टर: अंकित कुमार
बदायूं ब्लॉक उसावां, ग्राम पंचायत खजुरा पुख्ता, बदायूंदिनांक: 07 मई 2025बदायूं जनपद के ब्लॉक उसावां अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरा पुख्ता में बुधवार को एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। गांव के प्रधान जबर सिंह ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए पूरे गांव में एलान करवाया कि आज शाम घरों की बिजली और मोबाइल की लाइटें बंद रखी जाएं और गांव को पूरी तरह अंधकार में रखा जाए।ग्रामवासियों को इस आदेश की जानकारी सुबह ही मुनादी के माध्यम से दी गई थी, जिसके बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने तय समय पर घरों की लाइटें बुझा दीं और मोबाइल की रोशनी का भी प्रयोग नहीं किया। पूरा गांव कुछ समय के लिए अंधेरे में डूबा रहा।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि शासन का यह आदेश किस उद्देश्य से जारी किया गया था, लेकिन गांववासियों ने प्रधान के निर्देशों का पालन करते हुए पूरा सहयोग दिखाया।इस तरह का सामूहिक अंधकार पहले कभी नहीं देखा गया था, जिससे कुछ लोगों में जिज्ञासा तो कुछ में आशंका भी बनी रही।