India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशडॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त...

डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी

लखनऊ: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष, प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,”भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष, प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक, पद्म विभूषण डॉ. के. कस्तूरीरंगन जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण में डॉ. कस्तूरीरंगन का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्राप्त हो एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति मिले। देशभर से डॉ. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। विज्ञान एवं शिक्षा जगत में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular