India Times 7

Homeबदायूंग्राम दिधौनी में शांतिपूर्ण ढंग से निकली बौद्ध शोभायात्रा

ग्राम दिधौनी में शांतिपूर्ण ढंग से निकली बौद्ध शोभायात्रा

रिपोर्ट स्टेट हेड भूदेव सिंह प्रेमी

बिल्सी /बदायूं – ग्राम दिधौनी में आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध अनुयायियों द्वारा बौद्ध कथा का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत गांव में शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और गांव के गणमान्य लोग शामिल हुए। शोभायात्रा बड़े ही शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में निकाली गई, जो निर्धारित स्थल तक पहुंची।हालांकि इस धार्मिक यात्रा के आयोजन पर कुछ विवाद भी सामने आए। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पुडील (ए.एस.ओ.) ने शोभायात्रा निकाले जाने पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उनका यह बयान ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया।इसके बावजूद, भगवान बुद्ध के प्रति आस्था रखने वाले ग्रामीणों और बच्चों ने एकजुट होकर यात्रा निकालने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन है, जिसमें किसी प्रकार का विघ्न नहीं आना चाहिए।गांव के लोगों का सवाल है कि जब अन्य धर्मों की यात्राओं और आयोजनों को प्रशासनिक सहयोग मिलता है, तो बौद्ध समाज की आस्था और कार्यक्रमों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों? यह घटना शासन और प्रशासन के रवैये पर भी सवाल खड़े करती है।फिलहाल शोभायात्रा सकुशल संपन्न हुई और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। ग्रामीणों ने इस आयोजन को मिलकर सफल बनाया और यह संदेश दिया कि धर्म, आस्था और सद्भाव एक-दूसरे के पूरक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular