India Times 7

Homeबदायूंकछियानी खेड़ा मन्दिर में बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर करणी...

कछियानी खेड़ा मन्दिर में बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर करणी सेना ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । जनपद के तिलहर में कछियानी खेड़ा बालाजी मंदिर पर बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर करणी सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह ने दर्जनों साथियों के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे स्थित बालाजी मंदिर पर लगातार चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं मंदिर में लगे कैमरे निम्न क्वालिटी के हैं जिससे अपराधियों की पहचान नहीं हो पाती है पुलिस प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में असफल रहा है करणी सेना ने मंदिर परिसर में रेलिंग लगवाने, उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है साथ ही मंदिर का सौंदर्यकरण करवाने की भी मांग रखी है अगर 10 दिन में इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो करणी सेना उग्र आंदोलन करेगी । ज्ञापन देने के दौरान चेन स्नेचिंग की शिकार हुई युवती अंशिका गुप्ता भी अपने परिवार के साथ मौजूद थीं । इस अवसर पर करणी सेना के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular