India Times 7

Homeमैनपुरीस्वास्थ्य केन्द्रों पर कैंप आयोजित कर महिला-पुरूष नसबंदी के लक्ष्य की पूर्ति...

स्वास्थ्य केन्द्रों पर कैंप आयोजित कर महिला-पुरूष नसबंदी के लक्ष्य की पूर्ति की जाये- जिलाधिकारी

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ पात्रों को समय से मिले- अंजनी कुमार

मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा के दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम में महिला-पुरुष नसबंदी की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन हो साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रो पर कैंप आयोजित कर महिला-पुरुष नसबंदी के लक्ष्यों के साथ अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन के लक्ष्यों की पूर्ति की जाए, समीक्षा के दौरान पाया कि पुरुष नसबंदी के वार्षिक लक्ष्य 21 के सापेक्ष मात्र 05, महिला नसबंदी के वार्षिक लक्ष्य 1282 के सापेक्ष अब तक 911 की ही पूर्ति की गई है जबकि गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्शन के लक्ष्य 13240 के सापेक्ष 10056 की पूर्ति हुई है। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहाकि जनपद के प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत प्रत्येक बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण हो, स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जिन बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो तो उन्हें तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायें, समीक्षा के दौरान पाया कि प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत 206376 के सापेक्ष 170929 छात्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 224414 के सापेक्ष 179996 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा चुका है, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गठित आर.बी.एस. के टीमों द्वारा नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।श्री सिंह ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करने पर पाया कि वार्षिक लक्ष्य 23929 के सापेक्ष अब तक 19480 संस्थागत प्रसव हुए हैं, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी कम है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला में 2747 के सापेक्ष मात्र 312, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में 2986 के सापेक्ष 1524 एवं करहल में 2388 के सापेक्ष 1726 प्रसव हुए हैं जबकि प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने में जिला महिला चिकित्सालय की प्रगति ठीक नहीं है। उन्होंने संबंधित प्र. चिकित्साधिकारियों, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव की प्रगति सुधारने के साथ ही प्रसूताओं को समय से योजना का लाभउपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गत् माह के सापेक्ष इस माह योजना में प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान करने की प्रगति में सुधार हुआ है, जिला महिला चिकित्सालय में भुगतान की प्रगति में सुधार नहीं हो पा रहा है, मुख्य चिकित्साधीक्षक इस ओर ध्यान दें, प्रसूताओं से समय से बैंक विवरण प्राप्त कर उनके खातों में योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि भेजें साथ ही प्रसूताओं को ड्रॉपबैक की सुविधा मुहैया कराई जाए, प्रसूताओं को उपलब्ध कराए जाने वाले खाने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।जिलाधिकारी ने प्र. चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना के लाभ के साथ-साथ आशा, संगिनी के मानदेय के भुगतान में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, आशा, संगिनी का समय से भुगतान किया जाए, अभी स्वास्थ्य केंद्र बेवर, कुरावली में आशाओं के मानदेय के भुगतान की प्रगति संतोषजनक नहीं है, संबंधित प्र. चिकित्साधिकारी तत्काल भुगतान कर प्रगति सुधारें, भुगतान में विलंब, लापरवाही बरतने वाले बी. सी.पी.एम. के विरुद्ध कार्यवाही हो। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनने हेतु शेष हैं, उनके प्राथमिकता पर गोल्डन कार्ड बनाए जाएं ताकि बीमार होने की दशा में गोल्डन कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिल सके, इम्पैनल्ड चिकित्सालयों द्वारा गोल्डन कार्ड धारकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायें, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पी.सी.पी.एन.डी.टी. राष्ट्रीय अधंता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, क्षय रोग नोटिफिकेशन, एंबुलेंस 102, 108 रिस्पांस टाइम, क्षय रोग उन्मूलन, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम आदि की बिंदुवार गहन समीक्षा करते हुये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आमजन की सेहत के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करें।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, मुख्य चिकित्साधीक्षक मदनलाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव राव बहादुर, डब्ल्यू, एच.ओ. से डॉ. वी.पी. सिंह, यूनिसेफ से संजीव पांडेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेयी, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह गौर, डी.पी. एम. संजीव पांडेय, समस्त प्र. चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, अराधना गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular