एक सौ इक्यावन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या रामनगरी अयोध्या धाम से लगभग सत्तर किलोमीटर दूर घने जंगलों में बसी मां कामाख्या भवानी मन्दिर के परिसर में चल रहे मां कामाख्या धाम महोत्सव के दूसरे दिन आज मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया । मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह आयोजन में एक सौ इक्यावन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे । इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत मौजूद रहे ।* *बैजनाथ रावत और स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव ने सभी विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कामना की कि इन सभी जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखमय और सफल रहे ।* *दरअसल छः मार्च से बारह मार्च तक सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव का आयोजन चल रहा है । महोत्सव के दूसरे दिन योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की कन्याओं का कन्यादान किया गया । इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है और आज मैं सौभाग्यशाली हूं कि एक सौ इक्यावन कन्याओं का कन्यादान मेरे द्वारा किया गया है ।* *स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव की तारीफ करते हुए बैजनाथ रावत ने कहा कि क्षेत्र में बिजली पासी की प्रतिमा लगवा कर पासी समाज का सम्मान किया है . यही वजह है कि मिल्कीपुर का उपचुनाव भाजपा ने जीता और विधायक रामचंद्र यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा । विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक सौ इक्यावन नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया है, सभी का जीवन सुखमय और सफल रहे। छः विद्यालय से आयी हुई लगभग ग्यारह सौ छोटी-छोटी कन्याओं का कन्या पूजन किया । कन्याओं को दान देते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया ।* *विधायक रामचंद्र यादव के साथ मिल्कीपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव, जे पी पाण्डेय, रविकांत तिवारी मोनू, शीतलाप्रसाद शुक्ला आदि गणमान्य लोगों के साथ हज़ारो की संख्या में जनता भी मौजूद रही ।