India Times 7

Homeबदायूंबिजली विभाग की मनमानी से परेशान किसान, सिंचाई ठप

बिजली विभाग की मनमानी से परेशान किसान, सिंचाई ठप

रिपोर्ट: भूदेव प्रेमी

बदायूं। तहसील बिल्सी के ग्राम मोजुद्दीन नगर निवासी जयवीर और अन्य किसान इन दिनों विद्युत विभाग की मनमानी के चलते परेशान हैं। किसानों का कहना है कि तितरपुर महरौला में उनकी कृषि भूमि पर ट्यूबवेल का कनेक्शन वर्ष 1983 में लिया गया था, जो अब तक एक ट्रांसफार्मर से संचालित हो रहा था। इसी ट्रांसफार्मर से तीन अन्य किसानों के भी कनेक्शन जुड़े थे।लेकिन हाल ही में बिजली विभाग इस्लामनगर बिजली घर के जेई द्वारा बार-बार इन कनेक्शनों को काट दिया जा रहा है, जिससे खेतों की सिंचाई बाधित हो गई है। किसानों ने इस संबंध में बिसौली एसडीओ को शिकायती पत्र भी सौंपा, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।किसानों से मांगे जा रहे हैं 1 लाख रुपयेपीड़ित किसानों का आरोप है कि जब वे अपनी बिजली लाइन फिर से जोड़ने के लिए जेई के पास पहुंचे, तो उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा कि अब इस ट्रांसफार्मर से उनके ट्यूबवेल नहीं चलेंगे। किसानों को नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कहा गया, जिसकी कीमत ₹1,00,000 बताई गई।जयवीर सहित अन्य किसानों का कहना है कि वे गरीब किसान हैं और इतनी बड़ी रकम जुटा पाना उनके लिए संभव नहीं है। सिंचाई न होने से उनकी फसलें सूखने की कगार पर हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।किसानों ने की प्रशासन से गुहारपीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और बिजली कनेक्शन को पुनः जोड़कर उनकी सिंचाई व्यवस्था बहाल की जाए। यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular