India Times 7

Homeशाहजहांपुरदहेज लोभियों ने बहू को जिंदा जलाने का आरोप

दहेज लोभियों ने बहू को जिंदा जलाने का आरोप

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । आधुनिक प्रगति , आर्थिक /शैक्षिक मजबूती के बाद भी दहेज का अभिशाप आज भी कायम है हो सकता है किंचित दहेज के मामले अतरंजित एवं झूठें और बदले की भावना के हों । ताजा मामले में दहेज के लिए एक विवाहिता को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर पति को गिरफ्तार कर लिया है मीरानपुर कटरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को नेशनल हाईवे स्थित चौधरी ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया है मृतका के भाई जसकरण ने 4 जनवरी को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था , कि उसकी बहन अंजू की शादी नवादा दली गांव के श्रीपाल से हुई थी । शादी में परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था । पति श्रीपाल शादी के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था । इसके लिए वह अंजू के साथ मारपीट करता था । जसकरण को उनके गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि श्रीपाल, उसके पिता पप्पू और अन्य लोगों ने अंजू को पेट्रोल डालकर जला दिया है सूचना मिलने पर जसकरण ने परिजनों को फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला । जब वह गांव पहुंचा तो पता चला कि उसकी बहन को बरेली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है करीब दो हफ्ते तक चले इलाज के बाद अंजू की मौत हो गई । पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular