India Times 7

Homeशाहजहांपुरआड़ में सोने का हार , चैन चोरी हुए

आड़ में सोने का हार , चैन चोरी हुए

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । तिलहर नगर में एक ज्वैलरी शोरूम से दो महिलाओं और एक पुरुष ने भीड़ का फायदा उठाकर 31 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए । शातिर चोरों ने मोहल्ला मौजमपुर स्थित मुख्य बाजार में विजय ज्वैलर्स की दुकान से यह चोरी की । दुकान के मालिक अमन गुप्ता ने बताया कि आरोपी चोर ग्राहक बनकर आए और उन्होंने सोने की चेन और हार दिखाने को कहा । दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने 16 ग्राम का सोने का हार और 15 ग्राम की सोने की चेन चुरा ली । आरोपियों ने कहा कि वे कपड़ों की दुकान से अभी अपने मेहमानों को बुलाकर ला रहे हैं इसके बाद वे फरार हो गए । व्यापारी द्वारा माल का मिलान करने पर चोरी का पता चला । दुकान स्वामी ने कर्मचारियों को आरोपियों की तलाश में भेजा , लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया । कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों की गतिविधियाँ देख रही हैं साथ ही आरोपियों की तलाश भी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular