रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । जिले के थाना सिंधौली क्षेत्र के कटपुरा गांव में एक तिलक समारोह के दौरान जमकर कुर्सियाँ फेंकी गईं । समारोह में एक तरफ तिलकोत्सव कार्यक्रम चला , वहीं दूसरी तरफ कुछ सुराप्रेमी लोग शराब का सेवन कर रहे थे । तभी नशे में धुत कुछ लोगों का तिलक समारोह में आए रिश्तेदारों से विवाद होने लगा । शुरुआत में गाली गलौज हुई । कुछ लोगों ने विवाद को शांत कराने की भरसक कोशिश की, लेकिन स्थिति नियन्त्रण से बाहर होने लगी । दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फाइबर कुर्सियाँ फेंकनी शुरू कर दीं । इस झड़प में कई कुर्सियाँ टूट गईं और कुछ लोग घायल भी हुए । सूचना पाकर रात में पुलिस मौके पर पहुँच ग्ई, लेकिन किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई । थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें विवाद की जानकारी मिली थी । वे मामले की जांच कर रहे हैं और शिकायत मिलने पर समुचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।