India Times 7

Homeशाहजहांपुरतिलहर भाजपा विधायक ने छह लोगों को अन्त्योदय कार्ड वितरित किए

तिलहर भाजपा विधायक ने छह लोगों को अन्त्योदय कार्ड वितरित किए

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहॉंपुर । तिलहर में भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने ब्लाक सभागार में छह लोगों को अंत्योदय कार्ड वितरित किए । विधायक ने बताया कि इन कार्डों से लाभार्थियों को दोहरा फायदा मिलेगा । इन्हें अधिक राशन के साथ साथ मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलेगी । कार्ड से लाभान्वित होने वालों में निगोही ग्रामीण क्षेत्र से मुन्नी देवी, पुष्पा देवी और एक अन्य मुन्नी शामिल हैं निगोही नगर पंचायत से अरशद खान और हसनतुल्ला को कार्ड मिले । तिलहर ग्रामीण से नन्ही देवी और कुलदीप को भी कार्ड दिए गए । कार्यक्रम में एसडीएम जीत सिंह राय, तहसीलदार जयप्रकाश यादव और नायब तहसीलदार मनु माथुर मौजूद रहे । आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए । विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की सराहना की । उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें गरीबों को राशन और स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular