रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कचहरी में जिला सहकारी बैंक की नई शाखा और नमो सभागार का उद्घाटन किया । इस मौके पर भाजपा सांसद अरुण सागर और सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर भी मौजूद रहे । सहकारिता मंत्री राठौर ने कहा कि कचहरी की नई शाखा अन्य सहकारी बैंकों के लिए प्रेरणा का काम करेगी । उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक अब अपनी खोई विश्वसनीयता वापस पा रहा है यूपी सरकार लगातार जिला सहकारी बैंकों की निगरानी कर रही है साथ ही उनकी लाभप्रदता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है ।