India Times 7

Homeबदायूंजिलाधिकारी ने देर रात्रि किया रेलवे स्टेशन व बस अड्डे का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने देर रात्रि किया रेलवे स्टेशन व बस अड्डे का निरीक्षण

रिपोर्ट आकाश गुप्ता

बदायूँ: जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने रविवार की देर रात्रि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ रेलवे स्टेशन व बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने महाकुंभ यात्रियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को क्राउड मैनेजमेंट पर कार्य करने के लिए कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ जैसे महापर्व में जा रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसको सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने रेलवे स्टेशन व बस अड्डे में समुचित सफाई व्यवस्था व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित रूप से रेलवे स्टेशन व बस अड्डे का निरीक्षण कर दी जारी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के रखने के लिए कहा। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular