रिपोर्ट आकाश गुप्ता
बरेली । थाना क्षेत्र में नेशन डबलपमेंट फाउंडेशन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई । जिसमें भाग लेने वाले सभी युवाओं को नकद,मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।
विकास खंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत घिलौरा मे रविवार की सुबह नेशन डबलपमेंट यूथ फाउंडेशन द्वारा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । फाउंडेशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की सुबह मिलक तिराहे से घिलौरा जाने वाली सड़क पर नेशनल डबलपमेंट यूथ फाउंडेशन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसमें करीब सौ युवाओं ने हिस्सा लिया । उन्होंने कहा कि दौड़ प्रतियोगिता तीन किलो मीटर दूरी की कराई गई । दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होने से पूर्व में सत्येंद्र श्रीवास्तव सविता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्याम सिंह ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तीन किलो मीटर की लम्बी दौड़ में युवा पुनीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय सुंनदन ने स्थान प्राप्त किया तीसरा स्थान अजीत सिंह ने हासिल किया । सभी विजेता युवाओं को सम्मानित किया गया । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा पुनीत को 2100 नकद मैडल ट्रॉफी,प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले युवा सुंनदन को 1100 नकद मेडिल प्रमाण पत्रदेकर सम्मानित किया तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले युवा अजीत सिंह को 700 नकद और मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं के बाद सभी युवाओं को 500 नकद व मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । सुरक्षा व्यवस्था में भमोरा पुलिस उपनिरीक्षक श्याम सिंह,केशव कुमार, योगेश प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश सिंह, कांस्टेबल चौधरी अनिल कुमार, चौधरी हरिओम गंधार मौजूद रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधांशु मोहन जोशी, अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव सविता,ग्राम पंचायत मिलक मझारा प्रधान पति नेमचंद्र वर्मा स्वास्थ्य विभाग से डा मंजीत सिंह,डा राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।