पुलिसिया कार्य शैली से अब उठ रहा ग्रामीणों का विश्वास
रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
मिल्कीपुर अयोध्या कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित तेन्धा गांव के पास सुल्तानपुर फैजाबाद यूनिट ब्रांच नहर के दक्षिणी नहर में 50 वर्षीय अधेड़ का बोरे में भरा शव पानी में मिलने का मामला कुमारगंज पुलिस के ठंडे बस्ते में चला गया है।अधेड़ की हत्या के मामले में कुमारगंज पुलिस हाथ पैर हाथ रखकर बैठी हुई है। हालांकि गांव सहित क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म चल रहा है। अभी तक कुमारगंज पुलिस विधानसभा उपचुनाव को लेकर व्यस्तता का राज अलापती रही किंतु उपचुनाव संपन्न हो जाने के बावजूद भी मामले में पुलिसिया कार्यवाही एवं जांच पड़ताल फ्तार नहीं पकड़ सकी है। जिसके चलते अब पुलिसिया कार्य शैली पर भी लोगों की उंगली उठने लगी है।
बताते चलें कि तेन्धा गांव निवासी जगदंबा प्रसाद कोरी जो कि प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था, बीते 13 जनवरी की देर रात अपने घर से लापता हो गया था और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। लापता होने के दूसरे दिन बीते सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। लापता होने के एक सप्ताह बाद बीते 21 जनवरी दिन मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जगदंबा प्रसाद कोरी का शव ग्रामीणों ने नहर के पानी में किनारे की तरफ औंधे मुंह पड़ा देखा था और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने अधेड़ का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया था कि अधेड़ की पत्नी का गांव के ही एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते वह अपनी पत्नी से अलग भी रहता था। यही नहीं उसकी पत्नी उसे आए दिन मारती पीटती भी थी। वह पूरी तरह से अपनी पत्नी के कारनामों से परेशान हैरान था। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी देखा नहीं है। चुनाव की वजह से काफी व्यस्तता थी। फिलहाल मामले को गंभीरता से लिया गया है।आज मैं स्वयं गांव जाकर की घटना की छानबीन करता हूं। इस प्रकार से पुलिसिया कार्यवाही को लेकर अब क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी पूरी तरह से गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे हत्या जैसे मामले में भी पुलिस उदासीन रही तो अपराध पर अंकुश कैसे लग सकेगा। हालांकि अधेड़ की हत्या को लेकर ग्रामीणों के शक की सुई उसकी पत्नी सहित उसके प्रेमी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है।