रिपोर्ट अवनीश कुमार
गर्भवती महिलाओं को ड्रॉपबैक की सुविधा मिले, डिस्चार्ज होने पर ही प्रसूताओं को जनन सुरक्षा योजना में किया जाये लाभान्वित- अंजनी कुमार
मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज अपराह्न 01.15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. आनंद किशोर, चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक दिलीप कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अनिल कुमार सिंह, पत्रवाहक प्रशांत सिंह, आउटसोर्सिंग कर्मी स्वीपर कम चौकीदार सुरेंद्र सिंह, रसोईया रमन, आयुष्मान मित्र कु. चांदनी, संविदा कर्मी कु. प्रतिभा एल.टी., चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला 07 फरवरी से एवं चिकित्साधिकारी डॉ. मयंक मिश्रा, ए.एन.एम. सुधा चौहान, आउटसोर्सिंग कर्मी वार्ड बॉय विकास यादव, अमित सक्सेना, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रबल कुमार, संविदाकर्मी प्रीति स्टाफ नर्स, अमित कुमार एस.टी.एल.एस., रामनरेश एस.टी.एस., डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. चारू यादव चिकित्साधिकारी दि. 08 फरवरी को अनुपस्थित पाये गये जबकि डाटा एंटी ऑपरेटर शिवम मिश्रा, बी.पी.सी.एम. मंगल सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर पारस गुप्ता के नाम के सामने उपस्थिति पंजिका में द्वितीय शनिवार ऑफ अंकित पाया गया, जिस पर उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित चिकित्सकों, पेरामेडीकल स्टॉफ के अनुपस्थित दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न किये जाने, अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध लिखित स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए अपनी स्पष्ट संस्तुति के साथ 01 सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान ट्रायलरूम, कोल्डचेनरूम, ड्राईरूम, मिनीस्केल लैब, स्टोररूम, टीकाकरण कक्ष, परिवार कल्याण कक्ष, क्षय रोग रूम, मलेरिया कक्ष, डेंगू वार्ड आदि कई कक्षों में ताला लगा हुआ पाया, पैथोलॉजी कक्ष में लैब टेक्नीशियन दीपक यादव उपस्थित मिले, उन्होने बताया कि आज जाँच हेतु कुल 08 मरीजों के सैम्पल लिये गये हैं, टी.बी. लैब में लैब टेक्नीशियन विकास चौहान ने बताया कि आज 01 सैम्पल लिया गया है, दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट रजनीश ने बताया कि आज सुबह से 40 मरीजों को दवा वितरित की जा चुकी हैं, निरीक्षण के समय दवा वितरण काउण्टर पर लम्बी लाईन लगी हुयी मिली, पंजीकरण काउण्टर पर उपस्थित कु. दीक्षा वार्ड आया ने बताया कि आज प्रातः से 100 मरीजों का पंजीकरण कराया गया है, आयुष चिकित्सक डॉ. पंकज तिवारी द्वारा आज ओ.पी.डी. में निरीक्षण के समय तक 86 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 03 गर्भवती महिलाएँ भर्ती पायी गयीं, नगला मोती नि. विट्टो के अलावा रूबी व एक अन्य मनिको ऑयरन ड्रिप लगी हुई मिली। जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र पर तैन चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ अनुपस्थित पाये गये, यह नितांत आपत्तिजनक है, शा के प्रति लापरवाही एवं समय से स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपस्थित न होने के कारण मरीर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का घोतक है। कि सभी स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सक समय से अपने-अपने तैनाती स्थल पर उपस्थित होकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, मरीजों को जो दवाई वितरित की जाये उसका पूरा विवरण दवा वितरण रजिरङ में अंकित किया जाये, स्वास्थ केन्द्रों कद्रों पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की अनुधि न हो, उन्हें समय सुबह का नाश्ता, दोपहर, शाम का खाना उपलब्ध कराया जाये, प्रसव के उपरांत डिस्चार्ज होने पर उन्हें 102 एम्बुलेंस से घर तक पहुंचाया जाये।