India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशविष्णु कुमार शर्मा शाहजहाँपुर के जिला जज बनाए गए

विष्णु कुमार शर्मा शाहजहाँपुर के जिला जज बनाए गए

शाहजहाँपुर रिपोट अशोक कुमार– इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने चार जिला जज सहित इसी स्तर के 15 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है साथ ही 22 एचजेएस अधिकारियों को जिला जज स्तर पर प्रोन्नत किया है रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल मथुरा के पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी को जिला जज चित्रकूट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल देवरिया के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार राय को जिला जज हमीरपुर, जिला जज हमीरपुर विष्णु कुमार शर्मा को जिला जज शाहजहाँपुर और शाहजहाँपुर की जिला जज बबिता रानी को लखनऊ का जिला जज बनाया गया है जिला जज स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश गाजियाबाद वत्सल श्रीवास्तव को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल गौतम बुद्ध नगर का पीठासीन अधिकारी, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अंबेडकर नगर अनिल कुमार सिंह को कॉमर्शियल कोर्ट नंबर एक आगरा का पीठासीन अधिकारी, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश बरेली राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल गोंडा का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है न्यायाधीश गोंडा रीटा गुप्ता को इसी पद पर प्रतापगढ़, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश वाराणसी अरविंद कुमार श्रीवास्तव को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल बलरामपुर का पीठासीन अधिकारी बनाया गया हैइसी प्रकार प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश कन्नौज विनोद कुमार जायसवाल को लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट अथॉरिटी झांसी का पीठासीन अधिकारी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल मेरठ साउथ के पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार पंचम को प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश गोंडा, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश श्रावस्ती को इसी पद पर कन्नौज, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल कुशीनगर के पीठासीन अधिकारी जमशेद अली को प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश फर्रुखाबाद, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश उन्नाव जैगमउद्दीन को लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट अथॉरिटी मुरादाबाद का पीठासीन अधिकारी और मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल लखीमपुर खीरी के पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा को प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश उन्नाव बनाया गया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular