बदायूं रिपोर्ट निधि गुप्ता – सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता महेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा रबी अभियान में किसानों को उनकी माँग के अनुरूप यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने के संबंध में शासन से यूरिया की रैक की माँग की गयी थी, जिसके क्रम में यूरिया की 01 रैक नए साल के आरंभ में 01 जनवरी 2025 को प्राप्त हो चुकी है, और इफको यूरिया की एक रैक 05 जनवरी 2025 को डिस्पैच हो गयी है, जिसके 07 अथवा 08 जनवरी 2025 की रात्रि तक उझानी रैक प्वाईंट पर पहुँचने की पूर्ण संभावना है।उन्होंने बताया कि रैंक प्राप्त होते ही यूरिया का प्रेषण रैक प्वाईंट से सीधे समितियों को कराया जायेगा। इफको आंवला प्लाण्ट से भी प्रतिदिन औसतन लगभग 200-250 मै०टन यूरिया का प्रेषण बी-पैक्स को कराया जा रहा है। जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। कृषक धैर्यपूर्वक अपनी मांग के अनुसार सहकारी समितियों से यूरिया प्राप्त कर सकते हैं।
जनपद में यूरिया की कमी नहीं, 250 मै०टन तक बी-पैक्स को कराई जा रही उपलब्ध
RELATED ARTICLES