थाना अध्यक्ष बिछवा एसडीएम भोगांव ने समझा बुझाकर कर कराया अनशन को समाप्त
मैनपुरी- विछवा थाना क्षेत्र के गांव बीलों के समीप सड़क के किनारे अपने घर के बाहर बैनर लगाकर टेंट लगाकर एक युवक सतीश चंद्र शाक्य पुत्र इतवारी शाक्य दो दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा था। दूसरे दिन उसका धरना समाप्त करा दिया गया। गांव बीलों निवासी सतीश चंद्र पुत्र इतवारी लाल शाक्य जो प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियां हैं और उनके मालिक द्वारा नौकरी देकर युवाओं का शोषण किया जाता है उसके विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया था। साथी यह एजेंसियों के मालिक बेरोजगारों को मानसिक तनाव देते हैं। उसने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उसे रूलेक्स ग्रुप और एजेंसी जो कपड़े बेचने का काम करती है साथ ही उसे सिक्योरिटी इंचार्ज जयपुरिया कॉलेज में लगाया साथ ही कई महीनो तक नौकरी कराई। और उसे पेमेंट नहीं दी। शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।उसके बच्चे शिक्षा के अभाव में घर बैठ गए परिवार भूख मरी के कगार पर आ गया। यह प्राइवेट सिक्योरिटी नौजवानों को गुमराह करके सिक्योरिटी गनमैन गार्ड सफाई कर्मचारी ड्राइवर बिल्डिंग आदि में लगाती है उनके बाद उनका शोषण करती है साथ ही ठेकेदार के माध्यम से भर्ती करने के बाद उनके पैसे को हड़प लेती है। कंपनियों के मालिक काफी प्रभावशाली होते हैं साथ ही इनकी प्रति जांच करने के साथ इन पर जुर्माना लगाए जाने के साथ इनका लाइसेंस नष्ट कराई जाने की मांग रखी। यह कंपनियां भारत के पैसे को इधर से उधर काफी करती है और सुरक्षा की आड़ लेती है। मामले की सूचना पर थाना अध्यक्ष बिछवा अवनीश त्यागी ने पहुंचकर । परिवार परिवार से बात की साथी उसकी बेटी को शिक्षा से किसी भी प्रकार से वंचित नहीं रखा जाएगा और उसकी फीस भी जमा करने का वायदा किया। साथी 2 महीने की फीस थाना अध्यक्ष बिछवा ने अपनी जेब से दी । उप जिलाधिकारी भोगांव ने समझाते हुए कहा कि यह समस्याएं नोएडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत है वही जाकर इसकी कंप्लेंट करें। साथ ही यहां राशन व शिक्षा स्तर की सभी समस्याएं वह अपने कार्य दिवस में सुनकर उनका निस्तारण करेंगी। समझा बूझकर अनशन को समाप्त कर दिया गया टेंट को उखड़वा दिया गया बैनरों को हटवा दिया गया।