बदायूँ रिपोर्ट निधि गुप्ता – जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषक उत्पादक संगठनों की समीक्षा बैठक की गयी। जनपद में कुल 47 कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) पंजीकृत है। जिनके द्वारा विभिन्न विधाओं में कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग को अनुदान पर वितरित कृषि यन्त्रों को कृषक उत्पादक संगठनों के समस्त सदस्यों के उपयोग में लाने एवं पराली प्रबंधन के प्रयोग हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, परियोजना अधिकारी नेडा, मुख्य प्रबंधक एच0पी0सी0एल0 सैजनी दातागंज, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक एवं कृषक उत्पादक संगठनों के निदेशक उपस्थित रहे।
एफपीओ को बनाएं सशक्त, पराली प्रबंधन पर रहे जोर
RELATED ARTICLES