Home उत्तर प्रदेश जिला पंचायत की बैठक का 04 जनवरी होगा आयोजन

जिला पंचायत की बैठक का 04 जनवरी होगा आयोजन

0

मैनपुरी – अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में दि. 04 जनवरी को अपरान्ह 02.30 बजे से जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की बैठक का आयोजन किया जाएगा, बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय का वर्ष 2024-25 के अनुमोदन, मूल आय-व्ययक वर्ष 2025-26 के अनुमोदन, केंद्रीय वित्त आयोग अनुदान के अंतर्गत टाइड फंड एवं अन्टाइड फंड की वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुपूरक कार्य योजना की स्वीकृति, पंचम राज्य वित्त आयोग अनुदान की वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुपूरक कार्य योजना की स्वीकृति, मनरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 का श्रम बजट के अनुमोदन सहित अन्य बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here