India Times 7

Homeअयोध्याअयोध्या महोत्सव में अल्ताफ़ रज़ा के गानों पर रात भर झूमते रहे...

अयोध्या महोत्सव में अल्ताफ़ रज़ा के गानों पर रात भर झूमते रहे श्रोता

अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत – जनपद में अल्ताफ़ रज़ा ने दर्शकों का जीता दिल,जा बेवफा जा,बेवफा हमें प्यार नहीं करना” गानों ने उनकी प्रस्तुति में लगा दिए चार चांद।आवारा हवा का झोंका हूं,आ निकला हूं पल दो पल के लिए…गाने के यह बोल जैसे ही मंच से सुनाई दिए तो लोग कुर्सियां छोड़कर खड़े हो गए। चारों तरफ तालियों की गूंज सुनाई देने लगी।भीड़ से भरे पंडाल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि अल्ताफ रजा को सुनने के लिए लोग आज भी उतने ही बेताब है। अल्ताफ रजा ने आने से जिसके आए बहार,हम वो दीवाने है जो ताजा हवा लेते है,दिल सच्चा, हमें तो लूट लिया,मिल के हुश्न वालों ने गाकर लोगों को पुराने दौर में पहुंचा दिया।इसके बाद एक के बाद एक प्रस्तुति ने लोगों की शाम यादगार बना दी। अयोध्या महोत्सव में चौथे दिन प्रसिद्ध गायक अल्ताफ़ रज़ा ने अपनी प्रस्तुति दी।उन्होंने अपनी ग़ज़ल और गीत की प्रस्तुति से समा बांध दिया,प्रसिद्ध सिंगर को अपने बीच मे पाकर दर्शक काफ़ी उत्साहित दिखे।इस शानदार शाम में अल्ताफ राजा की गहराई और जादुई आवाज ने हर किसी को एक अलग अनुभव दिया,जो लंबे समय तक याद रहेगा।दर्शकों की खुशी और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि आज भी अल्ताफ राजा के गाने लोगों के दिलों में बसते हैं।इसके बाद उन्होंने अपनी एक से एक गजलें और गीत सुनाकर पंडाल में मौजूद श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया,तीन घण्टे से ज्यादा चले इस प्रोग्राम में उंन्होने अपनी फेमस गजल “हम तो ठहरे परदेसी,साथ क्या निभाओगे” से लेकर,तमाम नई पुरानी गजलें और गीत सुनाए, आप भी लुत्फ उठाइये…अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर स्वागत किया।इस दौरान अयोध्या महोत्सव न्यास के प्रबंधक आकाश अग्रवाल,प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ़,संगठन महासचिव अरुण द्विवेदी,महासचिव ऋचा उपाध्याय,संयुक्त सचिव बृजेश ओझा,संगठन सचिव जनार्दन पाण्डेय,उज्ज्वल चौहान,गौतम सिंह,निकिता चौहान,तनु पांडेय, प्रभारी सूर्यांश चोपड़ा,मीडिया प्रभारी श्री प्रकाश पाठक, आज़ाद सदक,डॉ० अम्बिकेश त्रिपाठी,शिप्रा श्रीवास्तव,शशांक उपाध्याय,सूर्यांश चोपड़ा, अवनीश सिंह,अभिनव दूबे, अनूप द्विवेदी,अंकित श्रीवास्तव, ताहा,अनिकेत जायसवाल,प्रीती श्रीवास्तव,धीरज सिंह,विपिन बिहारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular