
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या- जिले में बाबा साहब अम्बेडकर पर अमर्यादित अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में जनता समाज पार्टी (बी)के प्रदेश महामंत्री मंतराम प्रधान हेला व रंजीत कोरी ने महामाहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या के द्वारा ज्ञापन सौंपा , ज्ञापन सौंपकर श्री प्रधान ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके अनुयायियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओ में काफी रोष है,जिसको देखते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह को जनता के सामने आकर माफी मांगना चाहिए , टिप्पणी करने का आशय जनता बताना एवं समझाना चाहिए, उन्होंने अपने मांग पत्र में लिखकर अन्य पार्टी पर निशाना साधा है,कि कांग्रेस सपा आदि ने को बाबा साहब के फोटो का सहारा लेकर सिर्फ दिखावा किया है,उक्त ज्ञापन सौंपते समय श्री प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों एवं अनुयायियों कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय आकर धरना के माध्यम से ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से महामाहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपकर माफी मांगने की आवाज उठाई हैं।उक्त मौके पर जिला संगठन महामंत्री अयोध्या,संदीप कोरी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुरेश कोरी विधानसभाध्यक्ष बीकापुर, विमलेश प्रताप कोरी विधानसभाध्यक्ष मिल्कीपुर,लल्लन सिंह विधानसभा प्रवक्ता मिल्कीपुर, बलवंत फांसी,कर्मराज पूर्व प्रधान, सियाराम कोरी,पंकज, ओमप्रकाश मौर्य, श्याम नरायन कोरी,रामबदलकोरी,देवसरन कोरी,दीपक कोरी,विजय साहू, रामचन्द्र कोरी,मालती, गुड़िया,निशा,सरिता,सोहन, कमलेश,अनीता,राजकुमारी, तारावती,शीला, सबिता, अंजलि सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।* अयोध्या