India Times 7

Homeमैनपुरीइम्यूनाइजेशन VPD वर्कशॉप का आयोजन किया गया

इम्यूनाइजेशन VPD वर्कशॉप का आयोजन किया गया

मैनपुरी- सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मैनपुरी में डा0 आर0 सी0 गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में इम्यूनाइजेशन VPD वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य लोगों, खासकर माता-पिता, स्वास्थ्य कर्मचारियों और समुदाय को टीकाकरण (इम्यूनाइजेशन) और टीके से बचने वाली बीमारियों (VPD & Vaccine Preventable Diseases) के बारे में जागरूक करना है। साथ ही लोगों को टीकाकरण के महत्व से अवगत कराना, सही जानकारी देना, और टीकाकरण की प्रक्रिया को आसान और समझने योग्य बनाना है। डा0 विजेन्द्र सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इम्यूनाइजेशन VPD वर्कशॉप के आयोजन में शामिल बिंदुओं के सम्बन्ध में विस्तार से बताया कि VPD ¼Vaccine&Preventable Diseases) में वे बीमारियाँ हैं जिन्हें नियमित टीकाकरण द्वारा रोका जा सकता है, जैसे- पोलियो, खसरा, डिप्थीरिया, काली खांसी (Pertussis), टिटनस, हेपेटाइटिस बी, ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) आदि हैं। डा0 वी0पी0 सिंह एस0एम0ओ0 डब्ल्यू0 एच0 ओ0 ने बताया कि टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुये बताया कि टीकाकरण अति आवश्यक है क्योेंकि बीमारियों को रोकने के उपाय, परिवार और समुदाय की सुरक्षा, जीवन रक्षा और आर्थिक बोझ को कम करना, हर्ड इम्यूनिटी (Herd Immunity) की अवधारणा का मंच है। टीकों से संबंधित मिथक और गलतफहमियां, टीकाकरण से जुड़ी आम गलत धारणाएं और मिथकतायें बच्चे को बीमार बना सकते हैं। डा0 आर0सी0 गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नियमित टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान अपेक्षित है। टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए परिवारों और समुदायों के साथ संवाद किया जाय। जनपद में टीकाकरण की स्थिति और प्रगति विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनिसेफ संगठनों एवं अन्तर्विभागीय द्वारा किए गए प्रयासों का सुफल परिणाम है। कार्यशाला में डा0 संजीव बहादुर ए0सी0एम0ओ0, डा0 सुरेन्द्र सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी, संजीव कुमार पाण्डेय डीएमसी यूनिसेफ रवीन्द्र सिंह गौर प्रभारी डीएचईआईओ, राकेश चन्द्र ARO डॉ अनिल यादव MO जनपद के ब्लाॅक चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित डब्ल्यू0एच0ओ0, आदि के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular