बदायूं रिपोर्ट मनोज कुमार- ब्लॉक सभागार में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय किसान मेला/कृषक गोष्ठी व कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क़ृषि से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला।किसान को अन्नदाता कहा जाता है। सरकार किसानो की समस्याओं को लेकर काफी संवेदनशील है। जानकारी के आभाव में किसान अच्छा उत्पाद नही ले पाते हैं। उन्होंने कहा की किसान मेला, कृषक गोष्ठी व कृषक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानो को जागरूक करने कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती व गौ आधारित खेती, पीएम किसान सम्मान निधि, फ़सल बीमा एवं पीएम कुसुम योजना के बारे में विस्तार से बताया। डी पी भारती प्रदेश मंत्री ब्लॉक प्रमुख भाजपा ,राकेश कुमार ado ब्लॉक अंबियापुर नरेंद्र कुमार महेंद्र पाल राजकुमार प्रदीप कुमार सत्यम वत्स देवकीनंदन गौरव कुमार भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता अबनीश कुमार बूथ अध्यक्ष सर्वेन्दर सिंह आदि l