Home उत्तर प्रदेश प्लाट पर अवैध कब्जे को लेकर बुजुर्ग ने शुरू की भूख हड़ताल

प्लाट पर अवैध कब्जे को लेकर बुजुर्ग ने शुरू की भूख हड़ताल

0

बदायूं रिपोर्टरबृजेश कुमार – कुंवर गांव में प्लाट पर अवैध कब्जे को लेकर बुजुर्ग ने शुरू कर दी भूख हड़ताल नगर के तीन युवकों ने प्लाट पर कर लिया है अवैध कब्जा कुंवर गांव ।नगर में प्लाट पर अवैध कब्जा के विरोध में कई माह तक धरना-प्रदर्शन करने वाले किसान की जिला प्रशासन ने फरियाद नहीं सुनी, तो वह परेशान होकर फिर से भूख हड़ताल पर बैठ गया है। पीड़ित का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है, फिर भी दबंगों के आगे जिला प्रशासन उसकी फरियाद सुनने को तैयार नही है।पीड़ित का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह भूख हड़ताल से नहीं हटेगा। ।पीड़ित दो साल से पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से जमीन वापस दिलाने की गुहार लगा चुका है उसने तहसील दिवस और थाना दिवसमें भी फरियाद की थी। लेकिन इरफान की कहीं नहीं सुनी गई। कुछ माह पहले तक इरफान भाकियु का नगर अध्यक्ष था। भाकियू ने भी धरने को समर्थन दिया था, लेकिन आपसी कलह के चलते इरफान को भाकियू से निकाल दिया गया जिसके बाद इरफान अकेला पड़ गया फिर भी वह कई दिन तक धरने पर बैठा रहा। इरफान केधरने से परेशान कुछ अधिकारियों ने उसे जबरन धरने से हटा दिया। उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, जमीन वापस दिलाने की बात कह कर उसका धरना खत्म करा दिया।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इरफान को न्याय मिलना चाहिए। दबंगों से जमीन वापस दिलाई जाए। योगीराज में भू माफिया बेलगाम हो रहे हैं। इन पर लगाम लगाई जाए। तभी लोगों को न्याय मिल सकेगा। कुंवरगांव में तीनों दबंगों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। पुलिस की मिली भगत से दबंग अवैध कब्जे कर रहे हैं। तीनों दबंग पुलिस प्रशासन में अपना रसूख बताते हैं और आइजी , डीआईजी तक पहुंच होना बताते हैं ।इस कारण पीड़ित बुजुर्ग को न्याय नही मिल पा रहा है और वह न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठकर प्राण त्यागने को तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here