किशनी- प्रधानमन्त्री की प्रेरणा से सिक्ख पंथ के दशम गुरु गोविन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शहादत “वीर वाल दिवस” सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को किशनी मण्डल की एक गोष्ठी का आयोजन ब्लाक परिसर पर किया गया,कार्यक्रम में पहुंचे निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर धर्मरक्षा हेतु सिक्ख गुरुओं के त्याग-बलिदान को नमन कर चुनावी मंत्र भी दिया,इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की चर्चा है उसका कारण है कि दोनों नेता सिर्फ देश हित में कार्य कर रहे है,अन्य दलों के विपक्षी नेताओं ने सिर्फ देश को लुटा है,बाबा साहब के नाम पर आज जो विपक्षी हल्ला काट रहे है इन पार्टियों के मुखियाओं ने कभी भी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया है,भाजपा ने हमेशा बाबा साहब को सम्मान दिया है,भाजपा के राज में आज यूपी में किसी भी जगह कोई गुंडा गर्दी नहीं कर सकता क्यों कि गुंडा गर्दी करने बालो को पता है कि बाबा का बुलडोजर उनको ध्वस्त कर देगा,पूरे यूपी में कानून का राज है,संभल में दंगा करने बालो को सबक सिखाने का कार्य पुलिस कर रही है,यूपी में बाबा जी की तीसरी बार सरकार बहुमत की बनेगी और भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर योगी सरकार के काम काज की चर्चा शुरू कर दे,इस अवसर पर जिला महामंत्री विशाल बाल्मिकी,रमाशंकर तिवारी,सुधीर गुप्ता,सुखदेव तोमर,ओमजी दुबे,रमाकांत मिश्रा,घासीराम शाक्य,आदेश गुप्ता, भरत गुप्ता,रानू चौहान,बॉबी भदौरिया,राजा दुबे,अनुज तिवारी,दीपू राठौर,राहुल चौहान,रवि गौर,नरेंद्र शाक्य,राजीव शाक्य,आदि मौजूद रहे।