India Times 7

Homeअयोध्याजल शक्ति मंत्री ने अटल जी के जन्मदिन की प्रदर्शनी का किया...

जल शक्ति मंत्री ने अटल जी के जन्मदिन की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत – भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलकर मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना साकार करने का संकल्प दिलाया। भाजपा मंत्री का पार्टी कार्यालय पर दोनों जिला अध्यक्ष संजीव सिंह एवं कमलेश श्रीवास्तव महानगर के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सरकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular