मैनपुरी – कस्बा घिरोर के बाईपास तिरहा अलालपुर के पास सोमबार २३ दिसम्बर को किसान दिवस के शुभ अवसर पर चैम्पियन क्लब फाउंडेशन के द्वारा वर्ल्ड ऑफिस पर किसान सम्मान, समारोह का आयोजन किया गया जिसमे घिरोर तहसील के किसानों को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान जैविक खेती को बढ़ावा देने व सामाजिक समस्याओं व बीमारी। बेरोजगारी पर विशेष चर्चा की गई। इस सम्मान समारोह में बरेली से आये न्यूट्रीवल्ड कम्पनी के इमरोल्ड डारेक्टर अशरफ हवीव पर्ल डारेक्टर अभिषेक, रूबी, डारेक्टर अजय, अभिनय , सिद्धार्थ , राजेश, पुष्पेन्द्र , मुनेश आदि लोग मौजूद रहे।