सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध दर्ज करायी जाये प्राथमिकी – अंजनी कुमार
मैनपुरी – जनता दर्शन के दौरान जब ग्राम पंचायत लोधीपुर के प्रधान शोभाराम ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को बताया कि ग्राम पंचायत के ग्राम बहादुरपुर में स्कूल फॉर्म की 05 एकड़ भूमि पर एवं पीरपुर में 05 एकड़ ग्राम सभा की भूमि पर 20-25 दबंग वर्षों से अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं, शिकायतकर्ता ने उक्त भूमि से अनाधिकृत कब्जा हटवाकर स्कूल फॉर्म, ग्राम समाज की भूमि को सुरक्षित कराए जाने की मांग की, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी स्वयं राजस्व विभाग की टीम सहित मौके पर शिकायत की जांच करने पहुंचे। उन्होंने मौके पर जायजा लेने के दौरान पाया कि गाटा संख्या-455/2.294 हेक्टेयर जो वर्तमान खतौनी में स्कूल फॉर्म के नाम अंकित है, जिस पर रविलाल पुत्र मोहरमन सिंह व ध्यान सिंह पुत्र राम सरन नि. ग्वालटोली ताबेपुर द्वारा जबरन कब्जाकिया गया है। उन्होने मौके पर उपस्थित राजस्व विभाग की टीम से भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन कराया और अपने सामने ही अनाधिकृत कब्जे को ट्रैक्टर चलवाकर खाली कराकर ग्राम प्रधान को मेढ़ बनवाने हेतु निर्देशित किया।मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सदर द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी भूमि की पैमाइश कराकर अनाधिकृत कब्जा हटवाकर सीमांकन के उपरांत मेढ़बंदी करा दी गयी थी लेकिन रविलाल, ध्यान सिंह ने पुनः कब्जा कर लिया, उक्त के द्वारा निरतंर शांतिभंग करने का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जबरन अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही हो, एक बार सीमांकन, पैमाइश के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाये तो उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर वैद्यानिक कार्यवाही अमल में लायी जाये। उन्होने असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि जनता दर्शन, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस पर अधिकांश शिकायतें अनाधिकृत कब्जों की प्राप्त हो रही हैं, राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम अनाधिकृत कब्जों के प्रकरण में मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही करे, कृत कार्यवाही पर दोनों पक्षों के साथ मौके पर उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्तियों के हस्ताक्षर कराये जायें यदि किसी पक्ष के द्वारा पुनः समझौते, कार्यवाही के सम्बन्ध में शिकायत, कब्जे का प्रयास किया जाये तो उसे भारी मुचलके में पाबन्द कर प्रभावी कार्यवाही की जाये।श्री सिंह ने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि कहीं भी सार्वजनिक भूमि यथा चकरोड़, तालाब, मरघट, विद्यालय की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न हो. जहां कहीं भी सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण हो, उन्हें तत्काल अभियान चलाकर हटवाया जाए, चकरोड की पैमाइश के बाद अनाधिकृत कब्जा हटवाकर संबंधित खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान के माध्यम से मिट्टी का कार्य कराया जाए, लेखपाल अपने क्षेत्र के भूमि सम्बन्धी विवादों की जानकारी रखें यदि किसी दबंग व्यक्ति द्वारा कमजोर वर्ग के किसी व्यक्ति की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया हो तो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लायें, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर जबरन कब्जा करने वालों से भूमि खाली कराकर सम्बन्धित व्यक्ति को दखल दिलवाना सुनिश्चित करें।इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, तहसीलदार विशाल सिंह, अनिल सक्सैना, उपस्थित रहे। .जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल अवध विहारी आदि l