Home अयोध्या भारतीय किसान यूनियन द्वारा शहीद उद्यान में स्थित प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

भारतीय किसान यूनियन द्वारा शहीद उद्यान में स्थित प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

0

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या – भारत देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां ,रोशन सिंह ,राम प्रसाद बिस्मिल जी के पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा शहीद उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमाओं पर माल्या अर्पण करके श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, तहसील अध्यक्ष बीकापुर संतोष वर्मा, विवेक पटेल, अशोक सिंह शहीद उद्यान में स्थित अशफाक उल्ला खां ,राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। घनश्याम वर्मा ने कहा की महान क्रांतिकारियों के शहादत के कारण भारतवर्ष के लोग आजादी से सांस ले रहे हैं सभी शहीदों को नमन करता हूं और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here