अयोध्या रिपोर्ट मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत – प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंट रेलवे स्टेशन के विश्राम ग्रह के शौचालय से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 94 कछुए बरामद, अयोध्या कैंट जीआरपी पुलिस ने किये बरामद, एक सफेद बोरी एक काले रंग के बैग व एक झोले में भरे हुए थे सारे कछुए, जीआरपी पुलिस ने कछुओं को वन विभाग के किया हवाले, जीआरपी पुलिस की चौकसी व सक्रियता देख चुपचाप भाग खड़े हुए तस्कर, नहीं हो सकी किसी की गिरफ्तारी।