अधिकारों का उल्लंघन न हो इसके लिये जागरूक होना आवश्यक
बिछवां/मैनपुरी – क्षेत्र के आर एस ग्लोबल अकैडमी जिरौली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मैनपुरी के तत्वावधान में अपर जनपद न्यायाधीश कमल सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण अधिकारो के बारे में अवगत कराया गया।कार्यक्रम में बोलते हुए अपर न्यायाधीश मैनपुरी कमल सिंह ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि अधिकारों का उल्लंघन तब होता है जब विधिक राय लोगों को नहीं मिल पाती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानून की मुख्य जानकारी लोगों तक पहुंचे लोगों का शोषण ना हो सके। लोगों को पूरा न्याय मिले सामाजिक हनन न हो सके इसके लिए इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में अंगदान करना एक महत्वपूर्ण विषय है लेकिन इस पर लोग काम विचार करते हैं। देश में सर्वे के अनुसार 2023 में 5 लाख लोगों को अंगो की आवश्यकता पड़ी। जिसमें सिर्फ 52 हजार ही उपलब्ध हो सके ।2 लाख किडनी की आवश्यकता पड़ी जिसमें एक हजार 1684 किडनी मिली। 50000 हार्ड की आवश्यकता पड़ी जिसमें 339 हार्ड मिले। 50000 से अधिक लीवर की आवश्यकता हुई लेकिन सिर्फ 708 लीवर प्राप्त हुए ।अंगदान का रेशियो 0.8% है जबकि विदेश में 35 से लेकर 50% अंगदान होते हैं। अंगदान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता की बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आम जनमानस को भागीदार बनना चाहिए साथ ही जीवित के समय पर विधिक राय के अनुसार अंगों का दान करना सुनिश्चित करना चाहिए। इससे बहुत से लोगों का जीवन सुरक्षितरहेगा। उन्होंने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी नशीली दावों की तरफ पड़ रही है इसे बेवजह समस्याएं सामने आ रही है। क्षेत्र में जगह-जगह पीएलबी के कर्मचारी लोगों को न्याय दिलाने के लिए सीधे प्रार्थना पत्र विधिक सेवा प्राधिकरण में दे सकते हैं ।और निशुल्क न्याय प्राप्त कर सकते हैं। पिछले वर्ष 1 लाख से अधिक वादों का एक दिन में निस्तारण किया गया था इस बार भी 14 दिसंबर 2024 को रिकॉर्ड वादों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विवाद ऐसे होते हैं जो बिना रजिस्टर्ड किए आप सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर अपने वादों को दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद निस्तारण कर सकते हैं। जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। जिला विकास प्राधिकरण में निशुल्क वाद दर्ज होता है और निर्णय भी संतुष्टि से होता है। जिन लोगों को न्याय नहीं मिलता वह अपनी अपील कर सकते हैं और यहां विधिक राय निशुल्क दी जाती है। न्याय दिलाने में सुलह समझौता की बातों में लंबित मामलों को निपटने में दोनों पक्षों की विचार सहमति जानने के बाद यहां समझौते करा दिए जाते हैं। साथी किस विषय पर कहां और किसे प्रार्थना पत्र देना है और उसका उचित प्लेटफार्म क्या है इसकी भी जानकारी लोगों तक पहुंचाते हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कुरावली रामनारायण वर्मा तहसीलदार अशोक कुमार पीएलबी जितेंद्र सिंह बृजनंदन सिंह राजन चौहान अंजलि तोमर कौशलेंद्र सिंह विष्णु कुमार अंजनी पांडे कुणाल सिंह आशुतोष जितेंद्र सिंह नीरज कुमार आदि लोग रहे कार्यक्रम का संचालन गोविंद सिंह ने किया।