India Times 7

Homeबदायूंशहर कांग्रेस कमेटी ने पंडित नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर शहर...

शहर कांग्रेस कमेटी ने पंडित नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर शहर में स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यअर्पण कर उनको याद किया

बदायूं (संवाददाता वीरपाल सिंह) आधुनिक भारत के जनक संस्थाओं के निर्माता भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 135 वां जन्मदिन पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां के नेतृत्व में इकट्ठे हुए कांग्रेसियों ने शहर में नेहरू चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर मल्लअर्पण कर उनको याद किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे क्योंकि वह अपार प्रेम बच्चों से करते थे और वह कहते थे कि बच्चे भगवान का रूप होते है।बच्चे देश का भविष्य हैं उनकी नींव मज़बूत होगी तो देश मज़बूत होगा। उन्होंने ने बताया आधुनिक भारत के निर्माण के लिए पंडित जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजाद भारत को एम्स, डीआरडीओ,आईआईटी,भाखड़ा नांगल बांध आदि चीजों का श्रेय पंडित जवाहरलाल नेहरू को ही जाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप सिंह एडवोकेट एवं विधि विभाग के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा ने कहा कि आज हम सब कांग्रेसी यह संकल्प लेते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की सेवा करेंगे और देश को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करेंगे इस मौके पर शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने सभी का धन्यवाद किया इस मौके पर प्रदेश सचिव सैयद ज़बीर ज़ैदी अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष बंन्ये खां शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद अहमद अमजदी शोएब फारुकी रईस अहमद शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री हाजी इरफान हुसैन आलोक जोशी कार्तिक रघुवंशी उपहार आजाद अल्पसंख्यक विभाग के जिला सचिव इकरार अली सेवा दल के प्रदेश सह सचिव बाबू चौधरी सेवा दल के शहर अध्यक्ष ऐराज चौधरी फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां चौधरी आदि l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular