मैनपुरी- डॉ0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया मैनपुरी में प्राचार्य डाॅ० एस० पी० सिंह के निर्देशन व मार्गदर्शन में स्वीप प्रभारी श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मतदाता सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिक से अधिक युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र – छात्राओं को जिनका नाम अभी मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, उन्हें फार्म 6 प्रदान किया गया।प्राचार्य डाॅ० एस० पी० सिंह ने कहा कि 01 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे छात्र- छात्राएँ अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा लें।इस अवसर पर प्राचार्य ने अर्ह छात्र छात्राओं को फार्म 6 प्रदान किया।असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी की चुनाव में भागीदारी होनी चाहिए अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।कार्यक्रम अधिकारी श्री जय प्रकाश यादव ने सभी को मतदान में भागीदारी करने का आह्वान किया।स्वीप प्रभारी श्री प्रमोद कुमार ने फार्म 6, फार्म 7, फार्म 8 एवं आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अजय प्रताप सिंह,श्री जितेन्द्र पाठक,श्री जगजीवन राम, डाॅ० गीता देवी, डाॅ० तनु जैन विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह, छात्र छात्राएँ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी उपस्थित रहें।