बरनाहल। करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर पुलिस शातिर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। कार्यवाई के तहत डीएम द्वारा जिला बदर किए गए अपराधियों को बाहर भेजकर छः माह तक जिले की सीमा में न दिखाई देने की चेतावनी भी दी गई है। इस कार्रवाई में बरनाहल पुलिस ने एक अपराधी को जिले की सीमा पर ले जाकर बस में बैठाकर रवाना किया।करहल विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न करने को लेकर एसपी विनोद कुमार के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिला बदर अपराधियों की बारात निकाली जा रही है। बैंड बाजा के साथ जिला बदर को गांव से बाहर ले जाकर छोड़ जा रहा है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव नगला नधा पहुंचे। जहां जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा जिला बदर किए गए अपराधी श्याम सुंदर पुत्र रूप सिंह निवासी नगला नधा को बुलाकर उसे जिले से बाहर किया गया। थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने कहा कि बैंड बाजों के साथ जिला बदर अपराधी श्याम सुंदर को गांव के बाहर ले गए और उसे बस में बैठकर जिले की सीमा से बाहर किया। जिला बदर की बारात देखने को गांव में महिलाएं और बच्चों की भीड़ जमा हो गई। इस कुछ दिन पूर्व भी एक जिला बदर अपराधी प्रमोद कुमार उर्फ पीके निवासी रसूलपुर थाना बरनाहल को जिले की सीमा से बाहर किया जा चुका है। इस मौके पर एसआई रिंकेश शर्मा, शुभम सिंह, आदि।